Wednesday, March 12, 2014

भारतीय राजनीति की दशा और दिशा

लोक सभा चुनाव का कार्यक्रम जारी हो चुका है। सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी जोर अजमाइश शुरू कर दी है। पूरे अभियान के दौरान एक पार्टी दूसरे पर आक्षेप लगा रही है। प्रचार अभियान के दौरान पार्टियों का व्‍यव‍हार ऐसा लग रहा है जैसे एक तो उन्‍हे लोगों की समस्‍याओं का ज्ञान नही है और दूसरे हर कोई एक दूसरे को फालो करता दिख रहा है। एक पार्टी का रास्‍ता दूसरी पार्टी निर्धारित करती है। इस समय देश को वैचारिक आधार की जरूरत है लेकिन देश मे किसी भी पार्टी के पास कोई बैचारिक आधार नही दिख रहा है।




Saturday, May 18, 2013

देश को बैचारिक क्रान्ति की जरुरत है।

एक दिन मै अपने कार्यालय मे बैठा अपने सहायको से बात कर रहा था। लोग कहने लगे कि कैसे हम मान ले कि आदि कालम मे भारत सोने की चिडिया थी। मेरे दिमाग मे एक बात आई उसे मै आप लोगों से साझा करना चाहता हूं। पन्‍द्रहवी सोलहवी शदी यूरोप के नवनिर्माण का युग था। इसी समय यूरोप के कई देशों से लोग विदेशों की खोज के लिये अभियान शुरु किये जिसमे कोलम्‍बस की नई दुनिया खोज भी एक है। जब कोलम्‍बस ने अमेरिका की खोज की उस समय वह अमेरिका की खोज नही बल्कि भारत इन्डिया की खोज के लिये निकले थे। जिस समय वह भारत की खोज मे निकले थे उस समय संसार मे कई अन्‍य देश भी थे। यहां तक अमेरिका चीन जापान और अन्‍य अफ्रीकी ऐशियायी; अफ्रीकी देश थे लेकिन यूरोप के लोग भारत इन्डिया की ही खोज क्‍यों कर रहे थे। मेरी समझ से केवल भारत इन्डिया की ख्‍याति ही यूरोप तक पहुच गई थी। स्‍वाभाविक है ख्‍याति उसी की फैलती है जो उस योग्‍य हो। भारत इन्डिया की ख्‍याति का यूरोप तक फैलना बताता है कि भारत उस समय का सबसे सम़द्ध देश था। कहा तो यहो तक जाता है कि भारत के हैदरावाद के नवाव उस समय के सबसे धनी व्‍यक्ति थे। पन्‍द्रहवी सोलहवी शदी मे जो भारत संसार के आकर्षण का केन्‍द्र था उन्‍नीसवी शदी तक आते आते एक गरीब और विपन्‍न देश हो गया क्‍यों।