एक दिन मै अपने कार्यालय मे बैठा अपने सहायको से बात कर रहा था। लोग कहने लगे कि कैसे हम मान ले कि आदि कालम मे भारत सोने की चिडिया थी। मेरे दिमाग मे एक बात आई उसे मै आप लोगों से साझा करना चाहता हूं। पन्द्रहवी सोलहवी शदी यूरोप के नवनिर्माण का युग था। इसी समय यूरोप के कई देशों से लोग विदेशों की खोज के लिये अभियान शुरु किये जिसमे कोलम्बस की नई दुनिया खोज भी एक है। जब कोलम्बस ने अमेरिका की खोज की उस समय वह अमेरिका की खोज नही बल्कि भारत इन्डिया की खोज के लिये निकले थे। जिस समय वह भारत की खोज मे निकले थे उस समय संसार मे कई अन्य देश भी थे। यहां तक अमेरिका चीन जापान और अन्य अफ्रीकी ऐशियायी; अफ्रीकी देश थे लेकिन यूरोप के लोग भारत इन्डिया की ही खोज क्यों कर रहे थे। मेरी समझ से केवल भारत इन्डिया की ख्याति ही यूरोप तक पहुच गई थी। स्वाभाविक है ख्याति उसी की फैलती है जो उस योग्य हो। भारत इन्डिया की ख्याति का यूरोप तक फैलना बताता है कि भारत उस समय का सबसे सम़द्ध देश था। कहा तो यहो तक जाता है कि भारत के हैदरावाद के नवाव उस समय के सबसे धनी व्यक्ति थे। पन्द्रहवी सोलहवी शदी मे जो भारत संसार के आकर्षण का केन्द्र था उन्नीसवी शदी तक आते आते एक गरीब और विपन्न देश हो गया क्यों।
Saturday, May 18, 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment