
विगत कई दिनों से टी0वी0 के कई चैनलों द्वारा इस आशय के सर्वेक्षण कराये जा रहे है कि क्या भारत को पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिये। किसी चैनल द्वारा इस आशय का सर्वेक्षण कराया जा रहा है कि क्या भारत को अमेरिका और पाकिस्तान के साथ मिल कर पाकिस्तान मे चलाये जा रहे आतंकवादी कैम्पों पर हमला करके उन्हे नष्ट कर देना चाहिय। यह तो मालूम नही कि वास्तव मे कितने लोगो द्वारा उक्त सर्वेक्षण मे भाग लिया गया लेकिन प्रस्तुत सर्वेक्षण रिर्पोट के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि अधिकांश लोगो द्वारा इस आशय के विचार व्यक्त किये गये कि भारत को पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए। इस सम्बन्ध मे मै लोगो को एक कहानी सुनाता हूं। इस कहानी पर गौर करे और आप स्वयं ही निर्णय ले कि भारत को क्या करना चाहिए। एक समय की बात है किसी गांव मे राम मोहन और श्याम मोहन नाम के दो सगे भाई रहते थे। समय के साथ दोनो भाईयों मे मनमुटाव इस हद तक बढ गया कि घर मे बटवारा हो गया। बटवारे के बाद दोनो भाईयों ने अलग अलग रास्ते चुन लिये। राम मोहन के परिवार के किसी सदस्य द्वारा खेती किसी के द्वारा नौकरी और किसी के द्वारा व्यवसाय प्रारम्भ किया गया। परिणाम स्वरुप राम मोहन के परिवार ने प्रगति करना शुरु कर दिया गया जबकि श्याम मोहन के परिवार के लोग दूसरे की बुराई करते तथा व्यर्थ मे समय गवाते । समय वीतता गया कुछ समय बाद राम मोहन के परिवार द्वारा एक मोटर साइकिल खरीदी गई। इससे श्याम मोहन के परिवार वालों को बहुतर् ईष्या हुई लेकिन वे लोग चाहकर भी कुछ नही कर सकते थे। समय के साथ राम मोहन का परिवार उन्नति करता रहा। कुछ समय बाद राम मोहन ने कार खरीदी। राम मोहन की कार देख देख कर श्याम मोहन के परिवार के लोगों की ईष्या बहुत बढ गई। एक दिन श्याम मोहन के बेटे ने एक ढेला फेककर राम मोहन के कार की विन्डस्क्रीन तोड दी। अब आप बताये कि राम मोहन को क्या करना चाहिए। क्या राम मोहन को श्याम मोहन के परिवार वालों से मारपीट करना चाहिए क्या राम मोहन को पुलिस मे एफ0आई0आर0दर्ज कराना चाहिए या उसे अपनी कार की विन्डस्क्रीन बदलवाकर कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए कि वे लोग पुन: उनकी विन्डस्क्रीन न तोड सके।
भारत द्वारा चन्द्रयान के प्रक्षेपण के बाद जब भारतीय प्रसारण माघ्यमों मे चन्द्रयान के प्रक्षेपण के वारे मे खबरे देना बन्द कर दिया था उस समय भी पाकिस्तानी मीडिया द्वारा निरन्नतर इस आशय की खबरे दी जाती रही थी कि पाकिस्तान भारत से तकनीकी रुप से पिछड रहा है। पाकिस्तान आज एक विफल राष्ट है। पाकिस्तान की अर्थ व्यवस्था आज अमेरिका तथा अन्य अर्न्तराष्टीय संस्थाओं की गिरवी है। आज पाकिस्तान आर्थिक तकनीकी सामरिक तथा किसी अन्य क्षेत्र मे भारत से कोसो दूर है। आज भारत विश्व के पटल पर आर्थिक महाशक्ति के रुप मे अपनी पहचान बना रहा है। आज भारत की तकनीकी का विश्व समुदाय लोहा मानता है। इसी ईष्या के कारण पाकिस्तान भारत को निरन्तर अस्थिर करने के प्रयास मे लगा रहता है। आज पाकिस्तान ऐसे दुश्चक्र मे फसता जा रहा है। जहां से वापस आना उसके लिये मुश्किल है। भारत आज उन्नति के उस मुकाम पर पहुच रहा है जहां से भारत को छूना पकिस्तान लिए सम्भव नही है। वह देश जो अपने देश के नागरिको ंको किसी दूसरे देश के नुकसान के लिये प्रयोग करता है वह कभी प्रगति नही कर सकता है। प्रकृति का नियम है कि यदि आप अपने पडोसी को कटवाने के लिये अपने कुत्ते को काटने वाला बनाते है तो निश्चित ही किसी न किसी दिन वह कुत्ता आपको ही काटेगा। इसका प्रमाण पाकिस्तान मे फैला इस्लामिक आतंकवाद है। जिन (तालिवान) आतंकवादियों को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान मे सोवियत सेनाओं से लडने के लिये तैयार किया था वही तालिबान आतंकवादी आज पकिस्तान के लिये सरदर्द बने हुए है। ओसामा बिन लादेन अमेरिका की उपज है। जिस ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने सोवियत सेनाओं से लडने के लिये तैयार किया था आज वही ओसामा बिन लादेन अमेरिका का वान्टेड नम्बर वन है। पाकिस्तानी सेना आज पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त मे तालिवान के खिलाफ युध्दरत है। तालिबान आई एस आई और पाकिस्तानी मदरसों की उपज है। आज तक इस्लामिक आतंकवाद से भारत को उतनी क्षति नही हुई जितनी कि पाकिस्तान को हुई है। पाकिस्तान इसमे अपनी पूर्व प्रधानमंत्री तक को खो चुका हैं।
इसलिये मेरा मानना है कि भारत को अपनी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पाकिस्तान को उसके हाल पर छोड देना चाहिए।
No comments:
Post a Comment