Sunday, June 17, 2012

नयायिक सुधार का नया दौर

दिनांक 26—2—2010 को प्रणव दा द्वारा बजट मे कोर्ट कचेहरी के लिए 5 हजार करोड रूपये का प्रा‍वि‍धान इस लिये किया गया है कि वषों पुराने एवं निरर्थक मुकदमों का त्वपरित निस्तातरण किया जा सके। यह भारत सरकार की एक अच्छीए एवं सराहनीय शुरुआत है। एक आकलन के अनुसार भारत वर्ष मे विभिन्न न्यासयालयों मे लगभग 3 करोड मुकदमे लम्बित हैं। यदि यह मान लिया जाय कि 3 करोड मुकदमों मे से 1 करोड मुकदमे व्यरक्ति और राज्यज के वीच है तब भी लगभग 5 करोड परिवार एवं लगभग 25 करोड आबादी मुकदमेबाजी से प्रभावित हो है। प्राय: देखा जाता है किे जो परिवार मुकदमेबाजी मे फस जाता है उसका विकास रुक जाता है। सरकार द्वारा जो निति बनाई गई है उसके अनुसार मुख्यव रुप से दो विन्दुदओं पर काम किया जाना है। प्रथमत: ऐसे वाद जो नि‍र्थक प्रवृति के हैं उनकी पहचान करसमाप्तज किया जाना तथा दूसरा कार्य समान प्रवृति के मुकदमों को एकस्थउ किया जाना। नि‍र्थक प्रवृति के मुकदमे के वारे मे मैं आपके एक वाक्या‍ सुनाना चाहूंगा। मेरे एक मित्र है जो जुडिसियल मजिस्टेरट के पद पर एक जनपद मे तैनात है। उन्होनने बताया कि एक वार उनके सामने एक ऐसा वाद सुनवाई के लिये आया जो विगत 14 वषों से उस न्याेयालय मे चल रहा था। उक्तग वाद एक महिला ने अपने पति के खिलाफ उत्पी‍डन के विरुद्ध दायर किया था। सुनवाई के दिन पति और पत्नीत दोनो साथ न्यातयालय मे आये साथ मे दो छोटे बच्चे भी थे। जब जज साहब ने महिला से मुकदमा दायर किये जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जब वह गौने मे अपने पति के घर आयी तो किसी बात को लेकर पति और पत्नीा मे वाद विवाद हो गया। नाराज होकर पती ने हसिये से उसके बाल काट दिये। इसलिये वह पति से नाराज होकर मैके चली गई और उसकी मां ने वकील से सम्पदर्क कर उक्तस वाद दायर करा दिया। इस दौरान उसके तथा उसके पति के वीच सुलह हो गई। दोनो साथ साथ रह रहे है दोनेा के चार बच्चेौ भी है लेकिन उक्ती मुकदमे का निस्तासरण नही हो सका। इस पर जज साहब ने कहा कि जब आप दोनो मे कोई विवाद नही है तथा आप दोनो खुशी खुशी साथ रह रहे हैं तो आप दोनो समझौता क्योंआ नही कर लेते। तो महिला कहा कि क्यास ऐसा हो सकता है तो जज साहब ने कहा कि हां ऐसा हो सकता है उन्हों ने कहा कि आप जाकर दो रुपये का टिकट ले आओ। दोनो पति पत्नीत कोर्ट से वाहर निकले और वकील के पास पहुचे वकील ने महिला से कहा कि जज साहब उसे जेल भेजना चाहते है। जैसे ही आप अपना मुकदमा वापस लेगी वह तुम्हे जेल भेज देगें। अब घबराई हुई महिला फिर जज साहब के पास पहुची उसने जज साहब से पूछा कि अगर वह अपना मुकदमा वापस लेती है तो वह उसे जेल तो नही भेजेगें। जज साहब के समझ मे आ गया माजरा क्याै है। उन्हो ने सरकारी वकील से सुलहनामा तैयार करने को कहा और अपने पास से टिकट मंगवाकर उन दोनो के बीच समझौता कराकर मुकदमे को निर्णीत कर दिया। उन्होरने बताया कि मुकदमे का निर्णय हो जाने के बाद भी पति तीन माह तक मुकदमे की जानकारी लेने कचेहरी आया करता था। इसके अति‍रिक्ता उन्होाने बताया कि आमतौर पर सिविल से संबधित ऐसे वाद न्या यलयों मे आते हैं जिनमे चकबन्दीह के दौरान किसी के खेत मे उसके पूर्वजों द्वारा यदि कोई पेड लगाया गया था और चकबन्दी के दौरान उस पेड की मालियत लगा कर उसे खेत के मालिक को दे दी गई फिर भी वह मुकदमा दायर कर देता है कि वह पेड उसे इसलिये मिलना चाहिये क्योीकि उस पेड को उसके पूर्वजों ने लगाया था। य पि ऐसे वाद न्याययालयों द्वारा तत्काूल निर्णित हो जाने चाहिए लेकिन वकीलों के असहयोग के कारण ऐसे वाद वर्षो न्या्यालयों मे लम्बित रहते है। आशा है कि ऐसे निरथर्क वादों का निस्ताारण हो सकेगा।
संसद को इस तरह के मुकदमो के त्वकरित निस्ताबरण के लिये कानून बनाना होगा।
विगत कई महीनों से इस आशय की खबरे आ रही है कि कशाब द्वारा वार वार अपना वयान बदला जा रहा है। ऐसा क्योंह हैं। ऐसा इसलिये है अन्यू वैज्ञानिक तरीके से प्राप्त् साक्ष्यऐ न्या यालय मे मान्यि नही है। सामान्यं परिस्थिति मे गीता पर हाथ रखकर दिया गया झूठा बयान मान्यक है लेकिन वैज्ञानिक तरीको से सिद्ध डी0एन0ए0 फिंगर प्रिंटिंग ब्रेन मैपिंग तथा नार्को टेस्टि के माध्य म से प्राप्तन साक्ष्यन मान्य् नही है। संसद द्वारा भारतीय साक्ष्या अधिनियम मे भी संशोधन कि‍ये जाने की आवश्यककता है।
प्राय: देखा जाता है कि यदि किसी व्ययक्ति के विरुद्ध किसी व्यतक्ति द्वारा कोई वाद दायर कर दिया जाता है तो उस वाद पर नोटिस पर नोटिस जारी होने के वावजूद वह व्यदक्ति इस लिये न्यानयालय मे हाजिर नही होता कि कही जज साहब उसे जेल न भेज दें। यदि किसी के विरुद्ध कोई वाद दायर है तो सबसे पहले संबन्धित व्य क्ति न्याियालय मे जाकर जमानत कराये फिर मुकदमा शुरु होगा। अब यह जज के विवेक पर है कि वह उन्हेा जमानत दे या जेल भेजे। मुकदमे का क्या नि‍र्णय होगा वह बाद मे देखा जायेगा। इस कारण भी मुकदमों के निस्ता रण मे समय लगता है। न्या यालयों मे मुकदमों के निस्ताुरण की प्रक्रिया काफी पेचीदी है इसके सरलीकरण की आवश्ययकता है।
अक्स्र कहा जाता है कि न्याकयालयों का मानना है कि चाहे सौ अपराधी छूट जायें लेकिन एक निर्दोष को सजा नही होनी चाहिए। न्यानयालयों को अपने इस द्ष्टिकोण मे परिवर्तन करना होगा। क्योनकि एक दोषी छूटकर सैकडो निर्दोषों की जान लेता है इसलिए यदि सौ दोषियों को सजा देने के दौरान अगर एकाध निर्दोष भी दंडित हो जाता है तो समाज को इसके लिये तैयार रहना होगा।
सरकार को आर्थिक अपराधियों के विरुद्ध कठोर दण्डा का प्रावि‍धान करना होगा। खीरा चोरी और हीरा चोरी की एक सजा का प्रावि‍धान नही चलेगा। आर्थिक अपराधियों के लिये भारतीय साक्ष्यइ अधिनियम मे भी संशोधन कि‍ये जाने की आवश्ययकता है। इस अपराधियों को अपने वचाव मे स्वभयं साक्ष्यआ प्रस्तुकत करने का प्राविधान होना चाहिए।
आज न्या यालयो मे कर्मचारियों के सेवा से संबन्धित कई लाख मुकदमे लम्बित है। इन सेवा संबन्धीम मामलों के निस्ताधरण के लिये न्याायिक अधिकरण बनाये जा सकते है। आज सचिवालयों मे कई वरिष्ठे अधिकारी ऐसे पदों पर बैठे हैं जहां उनके लिये कोई कार्य नही है। ऐसे अधिकारियों को इन न्याायिक अधिकरणों मे तैनात कर सेवा संबन्धी मामलों के निस्ताकरण कराया जा सकता है। यह भी सम्भेव है कि संवि‍धान की धारा 226 के अंर्तगत वादों की प्राथमि ‍क सुनवाई उच्चम न्याकयालयों मे करने के बाद विस्त़ोत सुनवाई के लिए ‍उसे इन न्याायिक अधिकरणों को हस्तैगत कर दिये जायं । इससे उच्चव न्यातयालयों का बोझ भी घटेगा और मामलें का निस्त रण भी समय से हो सकेगा।
व्य क्ति की सम़द्धि इस बात पर नि‍र्भर नही करती कि आप कितना कमाते है बल्कि इस बात पर करती है कि आप कितना बचाते हैं। मुकदमेबाजी अनावश्यिक खर्च का एक ऐसा माध्यहम है जिसे कम किया जा सकता है।
यदि हम ऐसा करने मे सफल रहे तो शायद कुछ भला हो सके।

No comments:

Post a Comment